संजय ठाकुर
मऊ। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में हुई। इसमेंं कुुुुल 16 पारिवारिक मामले आए, जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से चार मामलों का निस्तारण हुआ। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि दो सितंबर 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यो के प्रयास से नूसरत जहां और गुलशन तथा मिट्ठी देवी बनाम मुसाफिर व प्रियंका तथा गरिमा गुप्ता और रीता गुप्ता केेेे मामले में पक्षकारों को समझा बुझाकर उनका मामला निस्तारित कर दिया गया। वही रजिया खातून और हाफिज के मामले में सुलह न हो पाने की स्थिति में पत्रावली अग्रमि कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। इस दौरान पांच मामलों में एक-एक पक्षकार उपस्थित हुए वही पांच मामलों में कोई पक्षकार हाजिर नहीं हुआ। तीन मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। जिस पर बैठक की अगली तिथि दो सितंबर 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह, डा. एमए खान, अर्चना उपाध्याय , महिला एसआई विन्ध्यवासिनी पांडेय, दीवान चंदा सिंह, आरक्षी पुष्पा गुप्ता और पूनम पाल ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…