संजय ठाकुर
मधुबन/मऊ :सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा बरसती है जो अध्यात्मिक मान्यताओ को समेटे चौथा आखरी सोमवार को शिवपुरी पाती में शिव भक्तो का जलाभिषेक करने के लिए जन सैलाव उमड पडा।
इस दौरान पुलिस कि सुरक्षा चुस्त दुरुस्त नजर आई।मान्यता है कि शिवपुरी पाती में एक ठठेरा परिवार में शिव जी ने खुद जन्म लिया था तथा दो दिनो तक अपने चमत्कारिक स्वरूप को लिये तीसरे दिन अपना शरीर त्यागने की भविष्य वाणी करते हुए इसी गांव में समाधि देते हुए मन्दिर बनाने की बात कहते हुए प्राण त्याग दिये थे। यह बात कई जनपदो में जंगल में आग के तरह फैल गया तथा शिव भक्तो का जमावडा होने लगा।तभी से यहां हर साल शिव भक्त सावन के महीने में जलाभिषेक करने के लिए आते है। भक्तो की मान्यता है कि यहां साक्षात शिव जी का अवतार हुआ था यहां जलाभिषेक करने से हर मनोकामना पुरी होती है।मन्दिर के पुजारी अरविन्द पाण्डेय का कहना था इस शिवालय पर मत्था टेकने मात्र से ही सभी कष्टो का निवारण होता है। शिवजी की कृपा अपने भक्तो पर सदैव बना रहता है।कोई भी भक्त खाली हाथ नही जाता। साथ ही बस्ती बहती निधियाव बहादुर पुर मर्यादपुर दुबारी ,सिपाह इब्राहिमाबाद ,दरगाह आदि शिवालयो में शिवभक्तो का जमावडा लगा रहा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…