Categories: Crime

धड़ाधड़ पकड़ा जा रही है अवैध शराब

यशपाल सिंह

मधुबन (मऊ) : ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम निरंकार ¨सह,  पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेता आशुतोष ओझा ने स्थानीय थाना क्षेत्र के मर्यादपुर में गुरुवार को रामपुर बेलौली चौकी प्रभारी अशोक शुक्ल के साथ छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति को 60 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्र के मर्यादपुर निवासी गुलाब चंद द्वारा गांव मे लंबे समय से अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से की थी। इसका संज्ञान लेकर एसडीएम के नेतृत्व में सीओ व स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई तो मर्यादपुर से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत एसडीएम ने बताया कि ऐसे अवैध कार्यो के विरुद्ध पुलिस को अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts