यशपाल सिंह
मोहम्मदाबाद (मऊ) : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरौनी निवासी 35 वर्षीय एक युवक का शव उसके कमरे में पंखे के हुक से लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि अज्ञात कारणों से बुधवार की देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव लटकता देख कर परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली के नरौली गांव निवासी 35 वर्षीय बृजेश मौर्य पुत्र प्रभुनाथ मौर्या रोज की भांति बुधवार की रात परिवार के लोगों के साथ भोजन करके अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक जब बृजेश जागकर बाहर नहीं आए तो उसके परिवार के लोग कमरे के दरवाजे पर खड़े होकर आवाज दिए। कोई प्रतिक्रिया न होने पर जब लोग खिड़की से झांक कर देखे तो वह पंखे के हुक से लटकता दिखा। इस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही एसएसआइ शिवमूर्ति तिवारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारे। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में मृतक के भाई संजय मौर्य ने स्थानीय कोतवाली में लिखित तहरीर दिया कि उनके मृत भाई बृजेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। मृतक की की पत्नी और दो बच्चों समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…