Categories: MauUP

कोटेदार द्वारा की काला बाजारी से आक्रोशित ग्रामीण उतरे सड़को पर

मुकेश यादव

मऊ :मधुबन थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी क्षेत्र अन्तर्गत मर्यादपुर बाजार के लखनोर मोड़ पर लखनौर गांव के कोटेदार के द्वारा दो महीने के राशन को काले बाजार में बेच दिए जाने के विरोध में वुधवार को ग्रामीणों ने सैकड़ो की संख्या मे एकजुट होकर कस्बा के लखनौर मोड़ पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे।

क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार मे बुधवार की करीब दोपहर में लखनौर गांव के महिला व पुरुषों ने गांव के राशन ,आवास,पेंशन आदि के मांगो को लेकर मधुबन बेल्थरा मार्ग को लगभग आधा घण्टा जाम कर जमकर नारेबाजी करने लगे जाम की लम्बी लाइन लग गया।
इस दौरान जाम की सूचना पर मधुबन थाना प्रभारी नीरज पाठक चौकी प्रभारी एके शुक्ला ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम को समाप्त कराया। इस दौरान जाम करने वाले फूलमती,मुन्नी,कजली,राजकुमारी,लालमती,ज्ञानती,भगवती, तेतरी,अश्वनी मल्ल,राजकुमार चौहान आदि ग्रामीणों का आरोप रहा कि राशनकार्ड के सूची में नाम कटने व राशन नही मिलने ,आवास मांगो को लेकर जाम किया।

Adil Ahmad

Recent Posts