रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : स्थानीय नगर से दक्षिण छोड़ स्थित पीढ़वल मोड़ से रघौली को जाने वाली सड़क के जगह जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
पीढ़वल मोड़ से अवरना, घोघवल, रामपुर आदि गांवों के सामने सड़क के टूट कर गड्ढे में तब्दील होने के कारण सड़क नालियों का रूप धारण कर ली है। जिससे पता ही नहीं चल पा रहा है कि सड़क में नाली है या नाली में सड़क है। इस रास्ते पर एक कम्पनी का कंक्रीट मिक्सर मशीन लगा हुआ। जिसके वजह से बड़े बड़े वाहनों का आना जाना होता है। परिणाम स्वरूप इस रास्ते से आना व जाना स्वयं को मुश्किलों में डालने से कम नहीं है।
राहगीर अपने मोटरसाइकल से आते जाते आये दिन जल भराव के कारण गिर कर चुटहिल हो जा रहे है तो वही अपने गंतव्य तक पहुचने में घंटों लग जा रहे हैं। जिससे लोगो में और भी रोष बढ़ता जा रहा है ।इस संबंध में ग्राम प्रधान उमेश एवं समाजसेवी अरुण गौड़ ने कहा कि यदि जनहित में इस सड़क का मरम्मत जल्द से जल्द नहीं किया गया तो व्यापक रूप से आंदोलन किया जायेगा। शिक्षक राजेश यादव एवं ने कहा कि इस सम्बंध में सुरेन्द्र राजभर आदि ने सक्षम अधिकारियों से कई बार लिखित शिकायत की गयी परन्तु किसी भी अधिकारियों के कान पर जू तक नहीं रेंगा।ऐसे में इस क्षेत्र के वासियों में और भी रोष बढ़ता जा रहा है। यदि समय से मरम्मत नहीं कराया गया तो जन आंदोलन किया जायेगा। जिसके जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी स्वयं होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…