अंजनी राय.
मुंबई के परेल इलाके की क्रिस्टल बिल्डिंग में बुधवार सुबह आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चालू है। जानकारी के अनुसार, इस 16 मंजिला इमारत के 9 वें और 10 वें फ्लोर पर लगी थी। क्रिस्टल टावर परेल इलाके के हिंदमाता सिनेमा के पास स्थित है।
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। बिल्डिंग में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर केईएम अस्पताल पहुंचाया गया। मुंबई फायर ब्रिगेड प्रमुख पी.एस. रहनडले ने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। यह तेजी से फैली और लोग अंदर ही फंस गए।
बता दें कि जून 2018 के शुरुआत में मुंबई के ही प्रभादेवी इलाके के ब्यूमॉन्ड टावर में आग लग गई थी जो कि पांच घंटे बाद बुझाई जा सकी थी। उस वक्त 90 से ज़्यादा लोगों को बिल्डिंग से बाहर निकाला गया था और कोई भी हताहत नहीं हुआ था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…