जीतेन्द्र कुमार
नई दिल्ली. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि देश के 3000 आश्रय गृहो का सोशल आडिट कर लिया गया है और मानदंडों का पालन नही करने के कारण 40 से ज्यादा बन्द कर दिए गए है। सरकार का यह कदम बिहार के मुजफ्फरपुर व उत्तर प्रदेश के देवरिया में आश्रय गृह में रहने वाली बालिकाओं से कथित तौर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट के बाद आया है।
मंत्री ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीआर) से बाल देख रेख संस्थानों (सीसीआई) का सोशल आडिट करने व दो महीने के भीतर एक रिपोर्ट जमा करने को कहा है। उन्होंने मंत्रालय से जुड़ी संसद की सलाहकार समिति की एक बैठक में कहा, “मंत्रालय लगातार यह सुनिश्चित करने में लगा हुआ है। कि राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश किशोर न्याय अधिनयम 2015 के अनुसार सीसीआई देखभाल के मापदंडों का पालन करे। उन्होंने कहा, “मंत्रालय ने इन सीसीआई व आश्रय गृहो के पंजीकरण के लिए मुहीम चलाया है। इसके परिणाम स्वरूप दिसंबर 2017 तक 7109सीसीआई पंजीकृत हुए है, जबकि 401 प्रक्रिया में है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…