बताया जा रहा है कि स्वामी अग्निवेश के साथ मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है. स्वामी अग्निवेश ने खुद कहा कि मेरे साथ हाथापाई हुई है और मुझे अपमानित किया गया है. स्वामी अग्निवेश ने कहा कि जब मैं अटल जी को श्रद्धांजलि देने जा रहा था तो मुझे बीजेपी मुख्यालय के बाहर गद्दार कहना शुरू किया, स्वामी अग्निवेश ने एक टीवी चैनल से बात करते हुवे कहाकि मैं आज अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने अपने आर्य समाज के साथी के संग गये थे. हम पैदल ही जा रहे थे और हम बीजेपी मुख्यालय के नजदीक पहुंच गया था. वहां पहुंचने के बाद मैंने हर्षवर्धन जी से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि आप आराम से भीतर आ जाइये. इससे पहले भी मेरी उनसे बात हो चुकी थी. तभी अचानक से मेरे खिलाफ नारेबाजी हुई और लोग गद्दार कहने लगे. मुझे बुरी तरह से मारा.
स्वामी अग्निवेश ने आगे कहा कि ”फिर मेरी पगड़ी उतार दी. मुझे उन लोगों ने मारा-पीटा. हम कुछ नहीं कर सकते थे. क्योंकि हम बस दो तीन लोग थे. हम सबको समझाने की कोशिश कर रहे थे कि आज के दिन प्लीज ऐसा मत कीजिए क्योंकि आज गलत संदेश जाएगा. मगर ये लोग नहीं माने. उसके बाद फिर मैं वहा से बचकर आगे बढ़ना चाहा. मुझे लोगों ने बुरी तरह से अपमानित किया.” उन्होंने कहा कि’ ‘हम सुरक्षा का गेट पार कर दूसरी तरफ गये. वहां भी ये लोग आ गये और फिर हमला कर दिया. मैं हाथ जोड़ कर कहने लगा कि भाई ये मत करो. मुझसे क्या परेशानी है. फिर हमें पुलिस की गाड़ी मिली जिसमें बैठकर मैं जंतर मंतर आया. उन लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया.’
गौरतलब है कि आज पूर्व पीएम अटल जी का अंतिम संस्कार होना है. उससे पहले अटल जी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में रखा गया, जहां नेता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस मौके पर पीएम मोदी और आडवाणी सहित कई नेताओं ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी. बता दें झारखंड के पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश के साथ बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मार-पीट की. स्वामी अग्निवेश पर आदिवासियों को भड़काने का आरोप लगता रहा है. इससे पहले भी नक्सलियों के साथ उनके संबंध को लेकर विवाद हुआ था. बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वामी अग्निवेश से मारपीट मामले में गृह सचिव को जांच के आदेश दिए हैं. संथालपरगना के आयुक्त और डीआईजी मामले की जांच करेंगे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…