अंजनी राय
पाकिस्तान। तमाम मुश्किलों से पार पाते हुए आखिर पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान भारत से पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
शपथ लेने के बाद इमरान देश के 22वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। खान के शपथ ग्रहण के मौके पर उनकी पत्नी बुशेरा मनेका भी मौजूद थीं, वहीं पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा भी मौजूद थे।इमरान के शपथ ग्रण के दौरान कुछ ऐसे पल भी आए जब सभी की हंसी छूट गई। दरअसल इमरान कई बार शपथ पढ़ते पढ़ते अटक गए। इस दौरान इमरान भी हंसे और वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई।
इस दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को चौंका दिया है। वीडियो में नवजोत पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल बाजवा से गले मिलते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है और कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…