Categories: Politics

मिथिलेश मल्ल का हुआ ज़ोरदार स्वागत

संजय ठाकुर

गोरखपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने के बाद मिथिलेश मल्ल के प्रथम गोरखपुर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर जिला इकाई द्वारा नौसड़ चौराहा पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। परंतु रविवार सुबह से हीे मौसम खराब होने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं रही सैकड़ों के तादाद में कार्यकर्ता फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह के रूप में तलवार भेंट कर नारो के साथ स्वागत किया।

तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा शास्त्री चौक पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।यहां भी अनेक कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ स्वागत किया।उसके बाद तत्पश्चात गोरखनाथ मंदिर जाकर महायोगी गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

pnn24.in

Recent Posts