इलाहाबाद : समीपवर्ती जिले प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना अंतर्गत बरछलिया गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां नलकूप के कुएं में खराबी ठीक करने गए तीन लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। गांव में घंटों कोहराम की स्थिति रही। पुलिस व दमकल कर्मियों ने जैसे तैसे शव कुएं से निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
शनिवार को सुबह लगभग सवा दस बजे गांव का सचिन मौर्या (18) पुत्र शंभू नाथ मौर्या सबसे पहले कुएं में खराबी ठीक करने गया था। जब वह बाहर नहीं निकल सका तो पड़ोस के ही छोटेलाल (48) पुत्र महादेव तथा दिलीप गौतम पुत्र राम भरोसे भी कुएं में उतरे। देखते ही देखते तीनों की जहरीली गैस से मौत हो गई । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर जैसे तैसे तीनों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस तीनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (सीएचसी) कुंडा पहुंची, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ नवाबगंज ने बताया कि इस घटनाक्रम को लेकर परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मारे गए तीनों ग्रामीणों के परिवार में कोहराम मचा रहा। परिवार वालों का करुण क्रंदन हर किसी को मर्माहत कर रहा था। कुएं में सरकारी नलकूप लगा था अथवा प्राइवेट, यह साफ नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि इसका इस्तेमाल लंबे समय से नहीं हो रहा था। स्थानीय तहसील प्रशासन की तरफ से फौरी तौर पर कोई मदद प्रभावित परिवारों को सुलभ नहीं कराई गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…