Categories: National

मोदी डोकलाम को महज़ एक इवेंट के रूप में देखते है – राहुल गाँधी

आदिल अहमद

लंदन स्थित थिंक टैंक इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने मोदी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने उनकी नीतियों को नीति संगत नहीं बताया. राहुल ने कहा कि डोकलाम कोई अलग मुद्दा नहीं है. यह एक के बाद एक कई घटनाओं का हिस्सा था. यह एक प्रक्रिया थी. प्रधानमंत्री मोदी डोकलाम को महज एक इवेंट के रूप में देखते हैं. अगर उन्होंने ध्यान से पूरी प्रक्रिया को देखा होता, तो वो इसे रोक सकते थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह हकीकत है कि डोकलाम में आज भी चीन की मौजूदगी है.

मौका मिलने पर राहुल ने पाकिस्तान के बहाने भी पीएम मोदी को घेरा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को लेकर पीएम मोदी के पास कोई गहराई से सोची-समझी रणनीति नहीं है. पाकिस्तान के साथ बातचीत करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि वहां कोई भी ऐसी संस्था नहीं है, जो सर्वोच्च हो. हम तब तक प्रतीक्षा करेंगे, जब तक कि वो कोई सुसंगत ढांचा नहीं बनाते हैं.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts