जयपुर,15 अगस्त। रामगंज शांति एवं विकास समिति,जयपुर द्वारा बुधवार 15 अगस्त को रामगंज चौपड़ पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रवक्ता ओ पी गोयल ने बताया कि स्वाधीनता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल अतिरिक्त महानिदेशक , पुलिस आयुक्त, जयपुर ने झंडारोहण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धार्थ महाजन जिला कलेक्टर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ नितिन दीप ब्लग्गन अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), गौरव श्रीवास्तव अति. पुलिस आयुक्त (द्वितीय) जयपुर, सत्येन्द्र सिंह पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर ) रहे । कार्यक्रम मैं समिति की प्रशंसा करते हुए जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि शांति समिति हमेशा प्रशासन का सहयोग करती आई है और आगामी चुनावों में भी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में समिति का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने कहा कि समिति द्वारा किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय है। और राजस्थान में ही नहीं बल्कि देश में उदाहरण है। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक सांस्कृतिक प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की भी तारीफ की । उन्होंने कहा कि हमारे देश की रक्षा करते हुए जो शहीद हो गए उन शहीदों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। जिन्होने अपने देश के लिए प्राण न्योछावर कर दिए । उन्होंने आगे कहा कि नारी का हमेशा सम्मान करना चाहिए, स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए , इसके साथ ही हमें अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है , तभी हम देश को बदल पाएंगे । इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वालों करने वाले 17 लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर धर्मगुरु महंत श्री सियाराम दास जी महाराज, महामंडलेश्वर मंदिर कनक बिहारी जी एवं अब्दुल अजीज दरगाह सज्जादा नसीम, गैबी पीर बाबा आमेर तथा समिति के प्रभातीलाल बैरवा चमन भाई, ओम प्रकाश गोयल, नवरत्न अग्रवाल, रहमान भाई ,रमेश गरनिया, पीयूष डेरे वाले ,बनवारी अग्रवाल, राकेश मित्तल ,घनश्याम नेपाल पुरिया ,शब्बीर भाई, जुगल किशोर फतेहपुरिया,राहुल मंगल, अध्यक्ष पंछी फाउंडेशन संस्था, सलीम भाई, कमला पारीक एवं नौशाद हुसैन सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम के संयोजक उमेश सैनी एवं सह संयोजक अजीजुद्दीन रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…