यशपाल सिंह
(बलिया) : रसड़ा-बलिया मार्ग के कोटवारी मोड़ पर बुधवार को सुबह करीब 7:30 बजे सब्जी लदे पिकअप व टेंपो की टक्कर में पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आए राहगीर जवाहिर राजभर (55) निवासी कोटवारी मोड़ अहिरपुरा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गईं। घटना में टेंपो में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनको इलाज के लिए रसड़ा सीएचसी पहुंचाया गया।
बलिया की ओर से सब्जी लादकर पिकअप रसड़ा की तरफ जा रही थी। तभी कोटवारी मोड़ पर अचानक सामने से टेंपो आने पर दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। इसी दौरान रास्ते से जा रहे जवाहिर राजभर पुत्र श्रीपति राजभर इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल जवाहिर को लोग सीएचसी रसड़ा ले गए। वहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं टेंपो में सवार कुसुमी (40) पति शिवकुमार, मीना (35) पति महेंद्र निवासी डेहरी भी घायल हो गई। दोनों का इलाज सीएचसी रसड़ा पर चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे ले लिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…