कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावाधान में बुधवार से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन कानपुर, वाराणसी, विंध्याचल, बरेली और मुरादाबाद ने अपने-अपने मैच में जीत हासिल की। पहले मैच में कानपुर ने आजमगढ़ को 4-0 से पराजित किया। कानपुर के लिए अंकिता पोरवाल ने दो, श्वाति सिंह और निकिता ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में वाराणसी ने बस्ती को 14-0 से पराजित किया। वाराणसी के लिए पूजा ने छह, चांदनी और संध्या पटेल ने तीन-तीन, शिवानी शर्मा-केवीलो पटेल ने एक-एक गोल किया। तीसरे मैच में विंध्याचल ने लखनऊ को 7-0 से हराया। खुशबू बानो ने तीन, परीवन बानो-निबहा ने दो-दो गोल किए। चौथे मैच में बरेली ने चित्रकूट को 14-0 से पराजित किया। अनीता-निशा-पायल ने चार-चार, अलीषा-वर्षा ने एक-एक गोल दागा। पांचवें मैच में मुरादाबाद ने अलीगढ़ को 4-0 से शिकस्त दी। सीजा ने दो, टीना-सोनी पाल ने एक-एक गोल किया। मैच में रेफरी की भूमिका योगेश चंद्र, शशि मोहन मिश्र, इश्तियाक, हाजी मुनौबर, असगर अली, रजा उल्ला ने निभाई। आठ दिवसीय प्रतियोगिता में 18 मंडल के 288 खिलाड़ी प्रतिभाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी सुहास एलवाइ ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायणजी गोपाल, उप क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद, मो. आरिफ नजमी, मकबूल अहमद आदि मौजूद रहे।
कैरम में खुर्शीद को पाचवा स्थान
इलाहाबाद : शहर के राष्ट्रीय कैरम खिलाड़ी खुर्शीद हसन ने अखिल भारतीय आमंत्रण कैरम प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पाचवा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता ओडिसा कैरम संघ के तत्वावधान में 26 से 29 जुलाई तक कटक में खेली गई। क्वार्टर फाइनल में खुर्शीद को राजस्थान के फजल अहमद ने हराकर आगे की चुनौती खत्म कर दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…