हरि शंकर सोनी
सुलतानपुर जनपद । मेंं छात्रा को बहलाकर भगा ले जाने के मामलें में पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है। लेकिन आरोपी को अब भी हिरासत मेें लिये जाने की बात से परहेज कर रही है। पीड़िता के परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर पुलिस के खिलाफ आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव से जुड़ा है। जहां के रहने वाले सुभाष यादव के खिलाफ अभियोगी ने बीते 28 जुलाई की घटना बताते हुए विद्यालय गये होने के दौरान अपनी बहन को बहलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामलें में आरोपी पक्ष से लगातार मामलें में सुलह कर लेने का दबाव बनाने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को पुलिस ने आरोपी सुभाष के कब्जे से छात्रा को बरामद कर लिया है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक पुलिस आरोपी को बचाने में लगी हुई है। जिसके चलते पीड़िता से उन्हें मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। बल्कि उन पर पीड़िता को आरोपी के कब्जें से बरामद होने के बजाय स्वयं थाने लाने की बात कहलवाये जाने का दबाव बनाया जा रहा है। मामलें में क्षेत्र के कुछ बिचौलियों के इशारे पर पुलिस के जरिए आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगा है। पीड़िता को गुमराह कर उससे मन मुताबिक बयान दिलाये जाने का भी आरोप पुलिस पर लग रहा है। इस मामलें में विवेचक अशरफ अली एवं कुछ पुलिस कर्मियो की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही हैं। पुलिस की इस करतूत के सम्बन्ध में पीड़ित पक्ष ने एसपी को भी सीयूजी नम्बर पर सूचना दी। फिलहाल देर शाम तक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेने की बात से इन्कार करती रही। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह से बात की गयी तो उन्होंने पीड़िता को बरामद होने की बात स्वीकार की है। फिलहाल उन्होंने भी आरोपी सुभाष को हिरासत में लिये जाने की बात पूछने पर गोल-मोल जवाब दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की इस करतूत की शिकायत मुख्यमंत्री समेत अन्य से की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…