हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर. आज सुल्तानपुर पुलिस की तत्परता से एक पत्रकार और एक अधिवक्ता की जान जाने से बच गई. दोनों को कुछ अपराधियों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था. सुचना पर पुलिस ने अपने समस्त तंत्रों का प्रयोग कर सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर दोनों युवको को सकुशल छुडवा लिया.
राहगीर की सूचना पर जब तक यूपी हंड्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची अपहरणकर्ता दोनों को लेकर फरार चुके थे घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर विजय मल यादव कोतवाल देवेश सिंह ने अपहृत युवक की सेंट्रो कार से अजीम के नंबर पर संपर्क साधा तो उसके मोबाइल का लोकेशन बताये गये स्थान से मैच नहीं खाया जिस पर पुलिस ने किसी अनहोनी आशंका को देखते हुए मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करते हुए संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस को इनफार्मेशन दी जिसके चलते आधे घंटे के भीतर ही अपहरणकरता दोनों युवक के साथ अहमदनगर टू प्लाज़ा पर गाड़ियों के साथ दबोच लिये गये.
बताते चले कि किसी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर पीड़ित पत्रकार मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक से लेकर क्षेत्राधिकारी कादीपुर डी.पी. शुक्ला प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सूरापुर चौकी प्रभारी अमरेंद्र सिंह को लिखित सूचना देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा आखिरकार पत्रकार के साथ घटना घटने के बाद पुलिस मामले को संज्ञान में लेती दिखाई दी. अब्दुल हक की करतूत से भाजपा की जनपद में जमकर भद पिट गई. अब्दुल हक़ खुद को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का पदाधिकारी बताता है.
मौके पर दिलेरी दिखाते हुए दिवेश सिंह सिंह मुकदमा लिखकर सभी अभियुक्त को जेल भेजा जिसमें फार्चुनर गाड़ी नंबर MH 48 0009 व स्विफ्ट डिजायर गाड़ी यूपी 32 एफडब्लू 8786 व गाड़ी में सवार बदमाश राजू रामचंद्र पाटिल राम पुत्र रामचंद्र पाटील निवासी साखरे पोस्ट दहिसर जिला पालघर महाराष्ट्र, अब्दुल हक पुत्र अब्दुल रशीद निवासी टाउन एरिया कादीपुर जनपद सुलतानपुर, प्रभाकर मौर्य पुत्र राम अकबाल मौर्य निवास मोतिगरपुर, सुल्तानपुर. सुनील गौसिया निवासी दहिसर देव ने पाला जिला पालघर महाराष्ट्र, मोहसीन अब्बास पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद रईस निवासी लालबाग बांसमंडी कोतवाली नगर फैजाबाद, शोएब पुत्र स्वर्गीय हनीफ निवासी पूरा जनावरा रोड मेवाती पुर थाना कोतवाली नगर जनपद फैजाबाद, अहमद रजा कुरैशी पुत्र इस्तखार कुरैशी महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह उप निरीक्षक सुरेन्द्र तिवारी उप निरीक्षक मनोज कुमार उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सोनकर कांस्टेबल राम आसरे यादव कांस्टेबल धीरेंद्र यादव कांस्टेबल मनीष कुमार आदि थे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…