यशपाल सिंह
आजमगढ़-उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी के प्रति दोषी पाए जाने सहित विभिन्न आरोपों में बुधवार को नौ सफाई कर्मचारी निलंबित कर दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने निलंबन की तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए संबंधित सफाई कर्मचारियों को ब्लाक मुख्यालयों से संबद्ध कर दिया। साथ ही अलग-अलग सहायक विकास अधिकारी पंचायत को जांच अधिकारी नामित करते हुए तीन सप्ताह के अंदर आरोप पत्र गठित कर अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है
विभिन्न आरोपों में निलंबित किए गए सफाई कर्मचारियों में विकास खंड मुहम्मदपुर की ग्राम पंचायत मंगरावां रायपुर की शायरा बानो, ब्लाक अजमतगढ की ग्राम पंचायत बलुआ के राजस्व गांव पांडेयपार के अर¨वद कुमार ¨सह, अजमतगढ़ के ही ग्राम पंचायत लुचुई के रामजनम, अजमतगढ़ के ही ग्राम पंचायत बेनी ब्रह्मौली के मुकेशचंद, अजमतगढ़ के ही ग्राम पंचायत डिघवनिया के कृपाशंकर गौतम, मुहम्मदुपुर की ग्राम पंचायत बैराडीह उर्फ गंभीरपुर के सुरेश राम, मुहम्मदपुर के ही ग्राम पंचायत बैराडीह उर्फ गंभीरपुर की अनवनी निशा, मुहम्मदुपर की ही ग्राम पंचायत बैरीडीह उर्फ गंभीरपुर में तैनात सुधिराम और विकास खंड मुहम्मदपुर की ही ग्राम पंचायत मंगरावां रायपुर में तैनात सफाई कर्मचारी अनीता शामिल हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…