गाजियाबाद। लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र के पूर्वी मुस्तफाबाद में बिजली कर्मचारियों को बिजली चोरी का भय दिखाकर महिला से रुपये मांगने उस समय भारी पड़े , जब अचानक उसका पति घर आ गया और उसने बिजली कर्मचारी को अकेली पत्नी के पास घर मे पाया। जिसे देखकर वह आगबबूला हो गया और उसने उस कर्मचारी की घर के अंदर से ही पिटाई शुरू कर दी , जब कर्मचारी घर के बाहर को भागा तो यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी।पीड़ित ने उक्त कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिये सम्बन्धित थाने में तहरीर दी है।
पूर्वी मुस्तफाबाद निवासी मेहरद्दीन पुत्र हाकम अली का आरोप है कि सलमान व वसीम नामक युवक चार से पांच लोगो को लेकर उसके घर पहुंचे और बिजली मीटर चैक किया। उसके बाद एक युवक अकेली उसकी पत्नी के पास घर में घुस गया और बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए 2 हजार रुपये की मांग करने लगा। तभी अचानक गृह स्वामी मेहरद्दीन घर मे आ गया। जो अकेली पत्नी के पास कर्मचारी को पाकर आगबबूला हो गया और उस बिजली कर्मचारी की पिटाई शुरू कर दी। बिजली कर्मचारी अपने को पिटता देख बाहर को भागा। लेकिन गृह स्वामी उसे बाहर तक ही पीटता हुआ लाया। जो घटना सामने पडौसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। पीड़ित गृह स्वामी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर उक्त कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…