गाजियाबाद। लोनी यमुना में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। एक को मछुआरों ने बचा लिया।लेकिन दूसरा तेज बहाव में बह गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करा रही है। लेकिन शाम छह बजे तक भी उसका सुराग नहीं लग सका था।ट्रॉनिका सिटी थाने की पूजा कॉलोनी रामपार्क एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी सुनील कुमार का सौलह साल का बेटा अक्षय व पांच साल का उदय पड़ोसी के सत्रह वर्षीय बेटे लल्ला के साथ बुधवार दोपहर एक बजे हरमपुर गांव के सामने यमुना नदी पर पहुंच गए। वहां अक्षय एवं लल्ला नहाने के लिए यमुना में उतर गए।
जबकि उदय किनारे पर बैठा रहा।इस बीच तेज बहाव में दोनों किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद मछुआरों ने लल्ला को बांस डालकर बचा लिया। लेकिन अक्षय यमुना के तेज बहाव में बह गया। वहां मौजूद लोगों ने सौ नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अक्षय की तलाश के लिए वजीराबाद दिल्ली से गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर उसकी तलाश में यमुना खंगाल रहे हैं।अक्षय के पिता ट्रॉनिका सिटी की चम्मच फैक्ट्री में काम करते हैं। अक्षय के डूबने के बाद उसकी मां ममता का रो रोकर बुरा हाल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…