गाजियाबाद। लोनी 65 करोड रुपए की लागत से बने लोनी के बंथला रेलवे ऑवर ब्रिज के लोकार्पण को अभीतक एक माह भी पूरा नहीं हुआ है। जबकि उसकी जगह- जगह सड़क ऊखड़कर उसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। हालांकि जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग मैं किसी भी आरोप से बचने के लिए तुरंत कर्मचारी भेज कर उसकी मरम्मत में लगा दिए थे। हालांकि पुल निर्माण के चंद दिनों में हुई इस बदहाली को देखकर कोई भी नागरिक यह सोचने को मजबूर है कि विभागीय अधिकारियों ने पुल निर्माण करने वाली कंपनी के साथ सांठगांठ कर जनता की कमाई को लुटा कर अपनी जेबे गर्म करली है।
920 मीटर लंबाई वाले पुल निर्माण में 65 करोड रुपए की लागत आई थी। जिसके चालू होते ही जनता के बीच खुशी की लहर दौड़ गई थी। मगर चंद दिनों में ही पुल की सड़क की जर्जर हालत को देखकर उसी जनता के बीच अब यह चर्चा आम होती जा रही है कि पुल निर्माण कराने में 65 करोड रुपए की लागत बताने वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों ने जनता के पैसों को दोनों हाथों से लुटाने का काम किया है।
* 65 करोड रुपए की लागत से बना था बंथला ऑवर ब्रिज।
* 12 जनवरी को हुआ था पुल का लोकार्पण।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…