बहराइच गजाधरपुर: फखरपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत टेंडवा अल्पी मिश्र के मजरे देवियापुर को जाने वाले संपर्क मार्ग पर आधा अधूरा लगाया गया खडंजा दो माह में ही जबाब दे गया। ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण कार्य में मानक की भी अनदेखी की गई। जिसका विरोध भी ग्रामीण पहले ही कर चुके हैं। मगर दबंग प्रधान प्रतिनिधि व पंचायत मित्र के आगे लोगों की एक न चली। और सरकारी पैसे का बंदरबांट किया गया। इसकी चार दिनों की बरसात में ही पोल खुल गई। खडंजा तो लगा दिया गया लेकिन उस पर आज तक मिट्टी रेता पटाकर ईंटो को जमाने का कार्य नहीं किया गया। तीरथ के घर से ननकू के बाग तक अधूरा खडंजा निर्माण किया गया।
जिसे गजाधरपुर उमरी संपर्क मार्ग से जोड़ा जाना था। लगभग 50 मीटर पहले ही निर्माण कार्य समाप्त कर दिया गया। जो खडंजा लगाया वह भी बरसात में बिखर चुका है। शुक्रवार को सड़क मार्ग में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। हरिनाम वर्मा, जगदीप, धर्मेंद्र, बच्चन, कमलेाश, गोलीराम, राजेश समेत अन्य ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मामले की जांच कराकर अधूरा निर्माण पूरा कराए जाने की मांग की है।
खण्डविकास अधिकारी तेजवंत सिंह ने बताया खड़ंजे के एस्टिमेट की जांच कराकर उचित करवाई की जायेगी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…