फारुख हुसैन
पलिया कलां-खीरी। पलिया विकास खण्ड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला किया जा रहा है। ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी द्वारा अपात्र लोगों के नाम आवासों का आवंटन किया जा रहा है। बड़ागांव ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने ऐसे ही एक मामले की शिकायत खण्ड विकास अधिकारी से करते हुए जांच कराकर अपात्रों के नाम आवंटित आवासों को निरस्त कर पात्रों के नाम आवंटन कराने की मांग की है।
शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी डा. विनय कुमार के पास पहुंचे ग्राम पंचायत बड़ागांव के ग्रामीणों ने एक शिकायत प्रार्थना दिया। पत्र में कहा गया है कि उन लोगों की ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी ने आवासों के आवंटन में बड़ा घोटाला किया है। यहां तमाम गरीब तबके के लोग (जो झोपड़पट्टियों में रहते हैं) आवास न होने की वजह से काफी परेशान हैं। इसके बाद भी उन लोगों के आवासों का आवंटन नहीं किया गया है। लगभग 25 लोग ऐसे हैं जिनके पास मकान, खेती और ट्रैक्टर आदि सब कुछ है, लेकिन उनके नाम आवासों का आवंटन करा दिया गया हैं इनमें कुछ लोगों के आवासों का निर्माण कराया भी जा चुका है। इस मामले में वार्ता करने पर खण्ड विकास अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायती पत्र मिला है। जल्द ही वह पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। वह किसी भी कीमत पर आवास आवंटन में कोई धांधली नहीं होने देंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…