गाजियाबाद। लोनी से होकर गुजरने वाले कांवड़ मार्ग की सुरक्षा का सीओ लोनी व बॉर्डर थाना प्रभारी ने ड्रोन कैमरे से जायजा लिया। कांवड़ियों की बढ़ती तादात को देखते हुए सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही कांवड़ियों को उनकी सुरक्षा के लिए उत्तम प्रबंध किया जा रहा है।बता दें कि क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को सीओ लोनी दुर्गेश कुमार सिंह व बॉर्डर थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने पुलिस टीम के साथ कांवड़ मार्ग का ड्रोन कैमरे से जायजा लिया।कांवड मार्ग पर अनेकों जगह लगे शिविरों पर भी पुलिस बल तैनात है। साथ ही शिवभक्तों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसका भी खासा ध्यान रखा जा रहा है। नियमित रुप से कांवड़ मार्ग पर पुलिस द्वारा गश्त किया जा रहा है। साथ ही शिवभक्त पुलिस द्वारा किए सुरक्षा के इंतजामों से आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…