गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के 2 नंबर बस स्टैंड शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के पास से एक मोबाइल दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दुकान की छत उखाड़र पांच हजार रुपए की नकदी व सामान चोर ले उड़े। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।जानकारी के अनुसार लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी निवासी सलीम पुत्र यामीन दो नंबर बस स्टैंड शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के पास मलिक मोबाइल हब के नाम से दुकान चलाता है। रोजाना की तहर शाम को दुकान बंद कर वहां अपने घर चला गया।
उसने शनिवार सुबह 11.00 बजे जब आकर दुकान का शटर खोला तो दुकान की छत उखड़ी हुई थी। गल्ले से पांच हजार रुपए की नकदी सहित 40 मेमोरी कार्ड, 15 पैनड्राइव, दो रिपेयरिंग के मोबाइल व 25 स्क्रीन फोल्डर गायब थे, जिसके बाद सलीम ने फोन कर पुलिस को सूचना दी।पुलिस का कहना है कि पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…