Categories: CrimeUP

औराई पुलिस को मीली कामयाबी, गाजा तस्कर गिरफ्तार

प्रदीप दूबे बिक्की

औराई भदोही।।पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी औराई राम करन के पर्यवेक्षण में जनपद भदोही में मादक पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औराई सुनील दत्त दुबे की टीम ने आज सावन मेला में कावड़ियो को बिक्री हेतु गांजा की सप्लाई करने वाले तस्कर व कावड़ियो को बेचने के लिए गांजा खरीदने बाले को कुल 1 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ आज रात में महाराज गंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अनिल धरिकार पुत्र मोहनलाल निवासी कचनार थाना रोहनिया जिला वाराणसी बनारस से गांजा लाकर स्थानीय बाजारों में सप्लाई करता है कल रात 11 बजे यह महराजगंज बाजार में पवन कुमार पटेल पुत्र लल्लू निवासी महाराजगंज थाना औराई को गांजा सप्लाई करने आया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts