एनबीटी, पलियाकलां (लखीमपुर-खीरी)। पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में समाजसेवी संस्था ‘‘संजीवन‘‘ द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहुंचे सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने फीता काटकर किया। लखीमपुर ब्लड बैंक से पहुंची टीम के सदस्य डा. रामनाथ, परामर्शदाता रति वर्मा, सुनीता यादव, रवि प्रकाश व दिनेश जायसवाल ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उसके बाद रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। संस्था के संस्थापक आकाश अग्रवाल (बजरंगी) ने बताया कि ‘‘संजीवन‘‘ संस्था पिछले लम्बे समय से समाज की सेवा करती चली आ रही है। इस बार विभिन्न शहरों में आयोजित रक्तदान शिविरों में हजारों लोगों ने रक्तदान किया। इसी क्रम में पलिया सीएचसी में आयाजित शिविर में भी लगभग सौ लोगों ने रक्तदान करते हुए संस्था को सहयोग दिया। बताया कि वह चाहते हैं कि इसी तरह से समाज के लोग उनकी संस्था का सहयोग करते रहेंगे तो आने वाले समय में खून की आवश्यकता पड़ने पर लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान राज गुप्ता, पुनीत गुप्ता, आदित्य, प्रशान्त मिश्रा, विकास गुप्ता, अजीत वर्मा, अमित सिंह व निर्जेश मिश्र सहित तमाम लोगों ने रक्तदान कर संस्था का सहयोग किया। शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डीके श्रीवास्तव, ‘‘संजीवन पलिया टीम‘‘ के संयोजक राहुल नाग, चन्द्रशेखर गर्ग, मनीष कुमार सिंह, विकास गुप्ता, गौरव नाग, धीरज गुप्ता, वासु नाग, अमित गुप्ता, कौशल नाग, शिखा नाग, रितेश अग्रवाल, अंकुर गोयल, ललित गुप्ता, दिनेश गर्ग व अभिषेक सक्सेना का सराहनीय सहयोग रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…