जितेन्द्र
युवती का आरोप है कि छात्र ने उससे धीरे-धीरे दोस्ती गांठी और फिर शादी का झांसा देते हुए करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि छात्र एक बार शादी के लिए राजी हुआ, लेकिन फेरों के पहले ही मंदिर से भाग खड़ा हुआ। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार- पीड़ित युवती की दिल्ली में ट्रैवेल एजेंसी है। जबकि वह पिछले दो सालों से देहरादून में रहकर प्रपार्टि डिलिंग कर रही । युवती ने रायपुर थाने में शिकायत कर बताया कि एक साल पहले उसके एक मित्र ने नमन प्रताप सिंह निवासी पार्क रोड से युवती की दोस्ती कराई थी।
आरोपी छात्र से करीब दस साल बड़ी है युवती।
नमन क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान से बी. टेक की पढ़ाई कर रहा है। छोटी सी मुलाक़ात के बाद नमन ने युवती को फेसबुक पर सर्च किया और उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। युवती ने इसे स्वीकार कर लिया और दोनों आपस मे मिलने जुलने लगे।
आरोप है कि एक दिन जब युवती रायपुर क्षेत्र स्थित अपने घर में अकेली थी तो नमन ने वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब इस बात को सभी को बताने को कहां तो नमन ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इस पर दोनों राजी हो गए। शादी का झांसा देकर नमन ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवति आरोपी छात्र से करीब दस साल बड़ी बताई जा रही है।
एस एस आई रायपुर मनोज रावत ने बताया कि युवती के अनुसार एक दिन नमन ने शादी से इनकार कर दिया तो उसने नमन के पिता को दिल्ली बुला लिया। नमन के पिता और युवती के पिता ने एक साथ बैठकर शादी की बात कर ली।इसके बाद दोनों को दिल्ली के एक आर्यसमाज मंदिर में शादी करनी थी। शादी के दिन सभी तैयारियां हो गई और नमन भी वहां आ गया। युवती का आरोप है कि नमन वहाँ से बहाना बनाकर कही चला गया और फिर वापस नही आया । इसके बाद उसने अपना फोन भी बंद कर दिया।एसएसआई रावत ने बताया कि नमन के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…