पलियाकलां-खीरी। नगर से गुजरने वाले कांवरियों का पुष्पवर्षा कर अभिनन्दन भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के जिलामंत्री उदयवीर सिंह के दिशानिर्देशन में किया गया जिसके पश्चात शिवभक्तों को मिठाई, फल, बिस्कुट एवं पेयजल आदि का जलपान करवाया गया। उक्त सेवा कार्यक्रम का आयोजन जाने माने समाजसेवी एवं मोर्चा के जिलामंत्री उदयवीर सिंह द्वारा सम्पन्न्न करवाया गया।
जलपान के दौरान उदयवीर ने कांवरियों को सुरक्षित यात्रा के टिप्स देते हुये कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से दो की समानांतर लाइनों में सड़क के किनारे की ओर से कांवर यात्रा सुनिश्चित करें, समूह के वरिष्ठ सदस्य नवयुवाओं विशेषकर प्रथम बार कांवर लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं का विशेष अनुरक्षण व मार्गदर्शन करें। जल भरने के समय विशेष सावधानी बरतने के साथ सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुये जलाभिषेक हेतु सहृदयता से रवाना किया। अभिनन्दन के समय कुलदीप कश्यप, रविंद्र गुप्ता, सुनील प्रजापति, आशू वर्मा, बृजेश यादव, पंकज, अम्बिकेश, मधुसूदन, उपेंद्र, विनोद महाजन, लालू, सौरभ, राजकुमार श्रीवास्तव, नीरज प्रजापति सहित युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…