फारुख हुसैन
औरंगाबाद खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद चौकी के गांव सपहा में गांव के ही दो चोरों ने गांव के ही एक व्यक्ति की भैंस खोल ली। गलीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों ने भैंस चोर को पकड़ लिया, नहीं तो भैंस चोर भैस को बेच कर नौ दो ग्यारह हो जाते।
जानकारी के अनुसार मैगलगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के गांव सपहा निवासी लालाराम पुत्र कन्हैया की भैंस घर से बाहर कुछ दूरी पर बनी थी। सुबह भैंस गायब देख पीड़ित व ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने इधर-उधर खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला, तभी त्रिपोलिया गांव में दो व्यक्ति भैंस को पांच हजार में बेच रहे थे। जिस पर ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने दोनों से पूछताछ शुरू की। जिस पर दोनों ने चोरी की भैंस स्वीकार किया। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से रफूचक्कर हो गया लेकिन कोतवाली पुलिस ने फरार को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए चोर की पहचान सपहा गांव निवासी विकास पुत्र मधुरी प्रसाद तथा रमाकांत पुत्र नीलकंठ के रूप में हुई। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…