कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय व उससे जुड़े महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव ने पक्षपात का अरोप लगाया है। सोमवार को छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव एवं उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने प्रेसवार्ता की। अधिनियम, परिनियम और अध्यादेश को दरकिनार करके भाई भतीजावाद और व्यापक भ्रष्टाचार के माध्यम से हुई शिक्षकों की नियुक्तियों का आरोप लगाते हुए सीबीआइ जांच करवाने की मांग की।
अपने आरोप के समर्थन में अवनीश ने मीडिया को शिक्षक भर्ती में चयनित ऐसे 48 असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर व अन्य की अपडेटेड लिस्ट सौंपते हुए आरोप लगाया कि सभी का चयन या तो जुगाड़ या ब्लड रिलेशन के चलते हुआ। कहा कि शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के बाद विवि प्रशासन उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा है। ठीक वैसे जैसे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह और रोहित मिश्रा के साथ हो चुका है। विवि में छात्रसंघ अध्यक्ष की अगुवाई में कई दिनो से अनशन भी चल रहा है। उन्होंने मांग की है कि एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर में उनके द्वारा दूसरे से कापी लिखवाने का आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता का नाम सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने प्रवेश के दौरान खाली रह गई सभी सीटों पर तत्काल प्रवेश शुरू करने की मांग की है।
जस्टिस अरुण टंडन करेंगे अवनीश के मामले की जांच
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव की कापी दूसरे द्वारा लिखवाने का आरोप की जांच के लिए कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने जांच कमेटी बना दी है। यह जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस अरुण टंडन करेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि अवनीश यादव की कॉपी को किसी दूसरे द्वारा लिखाए जाने की शिकायत के आधार पर उनका परिणाम रोका गया है। जस्टिस अरुण टंडन की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…