Categories: Crime

थाने से मारपीट करके भाग निकला हत्या का आरोपी, कुठौंद पुलिस की तत्परता से जल्द ही फिर आया पकड़ में

कुंवर सिंह

उरई। कुठौंद थाने में आज उस समय खलबली मच गयी जब मध्य प्रदेश में हुई एक हत्या के मामले में पकड़कर लाया गया आरोपी पुलिसजनों से हाथापाई करके भाग निकला। इस घटना से पुलिस के पैरों तले की जमीन खिसक गई। लेकिन बाद में थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी की मशक्कत से जब उसे दोबारा पकड़ लिया गया तब पुलिस की जान में जान आई।

थाना कुठौंद का हाजीपुर निवासी लला सिंह उर्फ सत्यभान सिंह सेंगर को कुछ समय पहले मध्य प्रदेश में हुए एक मर्डर को साले के साथ अंजाम देते सीसीटीवी कैमरे में देखा गया था। जिसके कारण मध्य प्रदेश पुलिस ने यहां आकर कुठौंद पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया।
लला सेंगर थाने में पुलिस हिरासत के दौरान अचानक पलट गया। जिससे पुलिस हक्का-बक्का रह गयी इस बीच वह पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करके भाग निकला। इस वाकये से सन्न कुठौंद पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस के लोगों के हाथ-पैर फूल गये। हालांकि थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने तत्काल अपने सूत्रों को सक्रिय किया। जिससे बहुत जल्द ही उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई और इसके बाद उसे फिर पकड़ लिया गया।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts