यशपाल सिंह
मेंहनगर (आजमगढ़) : खंड शिक्षा अधिकारी वंशीधर पांडेय ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पंजीकरण के चल रहे तीन स्कूलों को बंद करवा दिया। खंड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण से क्षेत्र के विद्यालयों में उहापोह रहा। कई विद्यालय अपने स्कूल पर ताला लगाकर भाग निकले।
शासन ने हर हाल में बिना पंजीकरण के चल रहे विद्यालयों पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। इसी निर्देश के तहत खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी क्षेत्र में निकले। सर्वप्रथम श्री लक्ष्मी माडल पब्लिक स्कूल अहियाई पर पहुंचे। यहां के प्रबंधक ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाया। इस पर इसे बंद करा दिया। फिर सरस्वती ज्ञान मंदिर अहियाई और एक और स्कूल को बंद कराया। इन दोनों ने भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। खंड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई की खबर से गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में हड़कंप मच गया। श्री पांडेय ने बताया कि चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी तीनों विद्यालय संचलित था। बार-बार शिकायत पाए जाने पर मंगलवार को विद्यालय को बंद कराते हुए चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में विद्यालय संचलित पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…