यशपाल सिंह
बलिया – प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद भी पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पीड़ितों से बदसलूकी और धनउगाही आम बात हो गयी।इस मामले में भीमपुरा थाने की पुलिस तो लग रहा की पूरी तरह से बेखौफ हो गई। अभी कुछ दिन पूर्व ही थाने में दरोगा द्वारा एक व्यक्ति के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था। मंगलवार को भाई के साथ हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाने गए सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ता मुन्ना कुमार निवासी चकहबसापुर को मुंशी ने खर्चा न देने पर नाराज होकर जाति सूचक गालियां देते हुए थाने से भगा दिया। इसके बाद तुरन्त कार्यकर्ता मुन्ना कुमार मामले की शिकयत सीओ रसड़ा से किए। थानाध्यक्ष भीमपुरा यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुन्ना कुमार के भाई हरिवंश की तहरीर पर मारने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति-पत्नी का विवाद था मारने वाले उसके साले ही थे। मुंशी द्वारा की गई बदसलूकी का आरोप निराधार है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…