यशपाल सिंह
आजमगढ़ देवगाँव कोतवाली क्षेत्र के डोमनपुर दलित बस्ती के पास गुरुवार को दोपहर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर साइकिल सवार कपड़ा विक्रेता को ओवर टेक कर घेर लिया और तमंचा सटा कर छह हजार नकद लूट लिया। इस बीच लूट का शिकार कपड़ा विक्रेता के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और दौड़ा कर भाग रहे एक बदमाश को दबोचा लिया जबकि दो बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाश की धुनाई कर ग्रामीणों ने तमंचा सहित पुलिस के हवाले कर दिया।
एटा जिले के सतरौली थाने के हंसपुर जरानी कला गांव के जोगेंद्र सिंह पुत्र अतर सिंह देवगांव क्षेत्र में फेरी लगा कर कपड़ा बेचता है। गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे डोमनपुर दलित बस्ती में कपड़ा बेच कर दूसरे गांव में जा रहा था। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश पीछा करते हुए रोके।
एक बदमाश ने तमंचा सटा कर कपड़ा विक्रेता से छह हजार रुपये लूट लिया। बदमाशों के आगे बढ़ते ही कपड़ा व्यवसायी शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही ग्रामीण दौड़ पड़े और एक बदमाश को घेर लिया । उसे पकड़ धुनाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने
देवगांव कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभय सिंह उर्फ जागीर सिंह शातिर किस्म का लुटेरा है और उसके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं उनको भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…