Categories: AllahabadCrimeUP

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

आफ़ताब फारुकी

इलाहाबाद। धूमनगंज थाना अंतर्गत पीपल गांव में देर शाम एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई सीओ सिविल लाइंस से फोन पर बात करने पर उन्होंने बताया कि हत्या के बाद सुसाइड केस दिख रहा है। माना जा रहा है कि पति ने पत्नी और तीन बच्चियों की हत्या कर सुसाइड कर लिया घटना इतनी हृदय विदारक थी की लोगों के कलेजे कांप उठे पत्नी शेवता 30 को काटकर फ्रिज के अंदर रखा गया था और एक बेटी को अलमारी के अंदर और दूसरी बच्ची को अटैची में और तीसरी बच्ची को जमीन पर खून से लतपत पड़ा देखा गया मौके पर इस्पेक्टर धूमनगंज के साथ आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं और जांच पड़ताल में जुट गए है बताया जाता है कि पति मनोज कुशवाहा उर्फ भुल्लू 35 ने अपनी पत्नी शेवता और तीन बेटियां प्रीति 8 शिवानी 6 और श्रेया 3 साल की निर्मम हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts