यशपाल सिंह
आजमगढ़-तरवां थाना क्षेत्र के नदवां गांव में सोमवार की सुबह खेत में धान की सोहाई कर रहे चाचा-भतीजा को हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल के भाई को भी हमलावरों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों को आते देख हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों की बाइक को फूंक दिया। वहीं घायलों में एक की हालत गंभीर देख उसे डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना का कारण दो पक्षों के बीच चल रही आपसी रंजिश बताया जा रहा ह
नदवां गांव निवासी प्रधानपति कमला गिरी व सुनील ¨सह के बीच कुछ दिनों से आपसी रंजिश चल रही थी। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे 42 वर्षीय सुनील ¨सह पुत्र सागर ¨सह, उनका भाई 45 वर्षीय अशोक ¨सह व भतीजा 28 वर्षीय प्रवीण ¨सह उर्फ मंगला ¨सह पुत्र विनोद ¨सह घर से लगभग दो सौ मीटर दूर अपने खेत में धान की सोहाई कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि उसी दौरान प्रधानपति पक्ष के चार लोग दो बाइकों पर सवार होकर सुनील के खेत के पास पहुंचे।
खेत पर पहुंचते ही वे सुनील व उनके भाई से कहासुनी करने लगे। इसी दौरान हमलावरों ने पास में रखे असलहे से लक्ष्य कर सुनील पक्ष पर अचानक फाय¨रग शुरू कर दिया। हमलावरों की गोली सुनील के बाएं कंधे पर व उसके भतीजा प्रवीण के सीने के बाई तरफ लगी। सुनील के भाई अशोक ¨सह ने जब प्रतिरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस बीच गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग भी खेत की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर एक बाइक मौके पर ही छोड़ दिया और दूसरी बाइक पर सवार होकर रासेपुर की ओर भाग निकले। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों की बाइक में आग लगा दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती कि उसके पहले ही बाइक पूरी तरह जल गई। तीनों घायलों को परिजनों ने आननफानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…