सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने विगत दिनों एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर देने के मामले में नामजद दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। हालांकि उन्हें अभी उनके तीसरे फरार साथी की तलाश है।
उल्लेखनीय है कि 17 व 18 अगस्त की रात एक 22 वर्षीय युवक की जैन कॉलोनी, अशोक विहार में धारदार हथियार से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के मामले में अगले दिन सुबह खबर फैल जाने पर उसकी शिनाख्त मांस व्यापारी राशिद (22) पुत्र मेहर हिलाई निवासी मुगल गार्डन कॉलोनी, जमालपुरा के रूप में हुई थी। हत्या के मामले में मृतक के भाई चांद ने उसके भाई को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर देने के मामले में हाजी लियाकत पुत्र इंसाफ उर्फ सादो निवासी गौरी पट्टी, जमालपुरा, आफाक पुत्र हाजी लियाकत व फैसल पुत्र रियासत निवासी मुगल गार्डन, नई बस्ती को नामजद कराया था। तभी से उनकी तलाश में लगी पुलिस ने दो आरोपियों आफाक व फैसल को धर दबोचा। जबकि वह फरार लियाकत की टोह मे लगी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…