Categories: AllahabadUP

शक्ति का रूप हैं महिला पुलिसकर्मी: नन्दी

कनिष्क गुप्ता

इलाहाबाद, 26 अगस्त: सूबे के स्टाम्प एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा की महिला पुलिस कर्मी शक्ति का रूप हैं।

नारी सम्मान समोराह के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में नन्दी ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और राखी भी बंधवाई।

इसके पहले मंत्री प्रयाग संगीत समिति द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।

गौरतलब है कि नन्दी इलाहाबाद दक्षिण से विधायक है और हर साल रक्षाबंधन के मौके पर लोगों के बीच जाकर प्रेम और सौहाद्र से मिलते हैं और बहनों से राखी बंधवाते हैं।

इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री ने अपने आवास पर भी बहनों से राखी बंधवाई और सभी के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

Adil Ahmad

Recent Posts