यशपाल सिंह
लालगंज (आजमगढ़) : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित चेवार पूरब गांव के समीप कार-बाइक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार बैंक कैशियर की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पश्चिम गांव निवासी 26 वर्षीय पंकज कुमार ¨सह पुत्र मनोज कुमार ¨सह इसी क्षेत्र के निहोरगंज बाजार स्थित यूबीआई बैंक की शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत था। वह शनिवार की रात को लगभग नौ बजे देवगांव बाजार से सामान की खरीदारी करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। चेवार पूरब गांव के समीप पहुंचा था। उसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रही कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वास्थ्य केंद्र से डाक्टरों द्वारा रेफर कर दिए जाने पर घायलावस्था में उसे परिजन वाराणसी के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। वाराणसी के ट्रामा सेंटर पर पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो उनके चीख पुकार से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृत युवक के एक डेढ़ वर्ष की पुत्री
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…