फारुख हुसैन
पलियाकलां। जिला पंचायत सदस्य द्वितीय सीट की रिक्त हुए पद पर उपचुनाव हुआ था जिसकी मतगणना सुबह से मंडी समिति परिसर में शुरू हो गई। इसमें मतगणना साढ़े दस बजे ही समाप्त भी हो गई। परिणाम आने पर मन्नो सिंह ने सीट पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 1615 वोटों से हराकर जिला
पंचायत सदस्य की द्वितीय सीट पर कब्जा किया। मन्नो सिंह की जीत के बाद भारी संख्या में समर्थकों का तांता मंडी समिति में लग गया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ, इंस्पेक्टर सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।मतदान के पश्चात मंगलवार को स्थानीय मंडी परिसर में मतगणना की गई। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई जो साढ़े दस बजे समाप्त भी हो गई। परिणाम के अनुसार मन्नो सिंह ने भारी मतों से विजयी हासिल की। मन्नो सिंह सपा खेमे
के पिंटू चैधरी की मां हैं और पूर्व में एएनएम भी रहीं हैं। थारू क्षेत्र
में अच्छी पकड़ रखने का लाभ उन्हें मिला। मन्नो सिंह को सर्वाधिक 6100 वोट मिले। दूसरे नंबर पर आए रियाज अली को 4485 वोट ही मिल सके। जीत के बाद यहां सपा विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर, बलजीत सिंह, अमोलक सिंह, महमूद गाजी, अमीर खान, मंजीत सिंह, अमल गिन आदि पहुंचे। जिसके बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मन्नो सिंह, उनके पुत्र पिंटू चैधरी को मालाओं से लाद दिया गया। मन्नो सिंह को स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में एआरओ राम कृपाल चैधरी, बीडीओ डा. विनय कुमार ने प्रमाण पत्र भी सौंपा। इस दौरान यहां पर वासुदेव आनंद, सोनू साहनी, निंदर सिंह, आमिर खान, अमोलक सिंह, अमन गिल,मंजीत सिंह, बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…