वाराणसी। वैसे तो पुलिस के द्वारा किये जा रहे गलत कार्यो व वसूली आदि की चर्चाएं तो आम है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो जो 24 घण्टे में एक बार पुलिस विभाग की बुराई या अच्छाई की बात न करता हो, परन्तु आज वाराणसी पुलिस का जो चेहरा सामने आया वो आज हर व्यक्ति को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या पुलिस यह भी कर सकती है?
मौका था सावन के दूसरे सोमवार का, जहां जनपद के काशी विश्वनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में दूर दराज व जनपद के कोने कोने से दर्शनार्थी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए आये हुए थे। इसी क्रम में आज जनपद के चौबेपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने पुलिस का एक ऐसा चेहरा पेश किया, जिसे देख कर सभी दंग रह गये और बिना उनकी प्रशंसा किये न रह सके।
सावन के दूसरे सोमवार को जहां नगर के मैदागिन चौराहे के पास कांवरिया पथ पर वाराणसी पुलिस की गुड पुलिसिंग की तस्वीर सामने आई, तो वहीं शाम होते होते शहर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मारकण्डे महादेव से चौबेपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह का यह मानवीय चेहरा देखकर लोग उनकी प्रशंसा करते नजर आये।
वहीं बताते हुये चौबेपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने कहा कि सावन पर किसी भी श्रद्धालु को कष्ट न हो इसे लेकर वाराणसी पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में मेहनाजपुर निवासी तथा जन्म से दोनो पैरों से दिव्यांग व्यक्ति जो अपने 12 वर्ष और 14 वर्ष के पुत्र के साथ मुश्किल से मार्कण्डेय महादेव का दर्शन करने पहुंचे थे, जो लाइन में लग पाने में असमर्थ थे। उन पर जब हमारी नज़र पड़ी तो हमने अपने हमराहियों के साथ उन्हे बाबा का दर्शन कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…