यसपाल सिंह
आजमगढ़) : अतरौलिया थाना क्षेत्र के देवरा पट्टी गांव में शुक्रवार को दिन में एक महिला ने संदिग्धावस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के बरामदे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवरा पट्टी गांव निवासी भानू प्रताप यादव की शादी वर्ष 2002 में आंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मुन्नू यादव की पुत्री 38 वर्षीय आशा देवी के साथ हुई थी। उसके एक पुत्र 10 वर्षीय सत्येंद्र है। परिवार के भरण पोषण के लिए भानू प्रताप अतरौलिया क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में किराने की दुकान चलाता है। पति का कहना है कि प्रत्येक दिन की तरह वह शुक्रवार की सुबह घर से दुकान पर चला आया था। घर पर उसकी पत्नी व पुत्र ही मौजूद थे। किसी बात से नाराज होकर उसकी पत्नी ने शुक्रवार को दिन में घर के दूसरे मंजिल के बरामदे में पंखा के हुक में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में मौजूद पुत्र ने मां को फंदा से लटका देख पास पड़ोस के लोगों को बताया। पड़ोसियों ने फोन कर घटना की खबर पति को दी तो वह भी भागकर दुकान से घर आया। इस बीच सूचना पाकर अतरौलिया थाने की पुलिस के साथ ही मायका पक्ष के लोग भी आ गए। छानबीन के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अतरौलिया थाना के सब इंस्पेक्टर सनी थापा ने कहा कि मायका पक्ष की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई है। महिला ने किस बात से नाराज होकर आत्महत्या की इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी, जबकि पति का कहना है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…