मनोज गोयल
मेरठ।कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय,मेरठ के गृह विज्ञान विभाग में ‘पोषण सप्ताह(1-7 सितम्बर 2018) कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन आहार एवं पोषण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से पोषण संबंधित विषयों जैसे एंटीऑक्सीडेंट,सुबह के नाश्ता की आवश्यकता, प्लास्टिक के डिब्बों में खाना खाने से होने वाले नुकसान, प्रोबायोटिक्स फूड, लहसुन -अलसी -सौंफ- पनीर आदि सेवन के फायदे, मधुमेह उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों में आहार की भूमिका,गर्भकाल में आहार व स्तनपान के फायदे आदि विषयों पर परिचर्चा की गई।’पोषण सप्ताह’ की साप्ताहिक श्रंखला के अंतर्गत आगामी दिनों में आहार एवं पोषण से संबंधित कविताओं,कुटेलन प्रतियोगिता, पहेलियाँ, फल एवं सब्जियों की सज्जा,पोषण से सम्बंधित नाटक आदि का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का निर्देशन विभागाध्यक्षा श्रीमती वीना प्रकाश एवं संयोजन प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती कनुप्रिया, डॉ निधि शर्मा, एवं कुमारी ऋचा वर्मा आदि प्रवक्ताओं का सहयोग रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से काजल गुप्ता,सृष्टि,वर्षा, प्रिया गुप्ता, गोल्डी,मीनाक्षी मधु,प्रियांशी,अदिति,शबनम,प्रिया,दीपाली, पूजा,कोमल,तमन्ना, भारती,आकांक्षा, पूजा कौशिक आदि छात्राओं का सहयोग रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…