सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में स्थित रामपार्क कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग के दौरान में वहा से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से जहां एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही अस्पताल में भर्ती दूसरे युवक की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस घटना के मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि रामपर्क कॉलोनी में रहने वाले आस मोहम्मद द्वारा पिछले कुछ महा से अपने मकान की तीसरी मंजिल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लेंटर के लिए शुक्रवार रात दो युवक उसकी शटरिंग के कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान रात के लगभग 9:30 बजे पास से गुजर रही 11 हजारी हाईटेंशन लाइन छू जाने से दोनों करंट की चपेट में आ गए थे। बुरी तरह झुलसे युवकों द्वारा चीख-पुकार की आवाज सुनकर जब तक आस-पास के लोग दौड़कर उनकी मदद के लिए पहुंचते, तब तक अकरम नामक एक युवक (28) मौके पर ही दम तोड़ चुका था। जबकि जीटीबी अस्पताल में भर्ती रोहित (24) की जान को भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…