सरताज खान
गाज़ियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के खुशहाल पार्क में नवविवाहिता बेटी को लेने आये मायके पक्ष के लोगो को ससुरालियों ने जमकर पीटा। जिससे नवविवाहिता के भाई समेत कई लोगो को गम्भीर चोट गयी। जिन्हें पुलिस ने सीएचसी अस्पताल इलाज के लिये भर्ती कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को बुद्धनगर नशबंदी कॉलोनी निवासी जान मौ0 ने अपनी बेटी सकीना की शादी खुशहाल पार्क निवासी जफर से की थी। जिसमे दहेज के रूप में सभी कीमती सामान के अलावा पैशन प्रो बाइक दी थी। जबकि लड़का पक्ष होंडा साइन बाइक की मांग कर रहे थे।बताया जा रहा है कि लड़का पक्ष व लड़कीं पक्ष में शादी के दिन ही कहासुनी हो गयी थी।लेकिन कुछ लोगो ने आपसी समझौता कराकर लड़कीं की विदाई करा दी। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे जब लड़कीं पक्ष के लोग ससुराल में लड़कीं को लेने पहुंचे तो लड़के पक्ष ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।जिसमे लड़कीं के भाई मौ दिलशाद ,मौ0 शमशाद व इंशाद समेत कई लोगो को गम्भीर चोट लगी। घायलों को पुलिस ने तुरन्त सीएचसी अस्पताल भिजवाया और जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…