फारुख हुसैन
खमरिया खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र के ईसानगर से खमरिया जानेवाले मार्ग पर सुबह सत बजे के आसपास अपने घर से साइकिल पर सवार होकर विद्यालय जा रही एक सत्रह वर्षीय छात्रा के एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी ।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने छात्रा को सी एच सी खमरिया पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मुसेपुर निवासी सफीक की सत्रह वर्षीय पुत्री खुशबू रोज की भाँति कस्बा खमरिया स्थित बी बी एल सी इंटर कालेज पढ़ने के लिये अपनी साइकिल से जा रही थी। ईसानगर खमरिया मार्ग पर ग्राम पैकापुर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गयी ।राहगीरो की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे परिजनों ने सी एच सी खमरिया में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…