कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : कुम्भ मेले की तैयारियों के लिए किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी सहित तमाम सदस्य प्रयाग आ चुके हैं। अलोपीबाग आश्रम में सोमवार को स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की मौजूदगी में कुम्भ के लोगों का विमोचन किया गया। 10 महामंडेलश्वर और 12 पीठाधीश्वरों के नाम का ऐलान किया गया। सभी का पट्टाभिषेक कुम्भ मेले के दौरान किया जाएगा। मेले में किन्नर विलेज बनाने का ऐलान किया गया जिसमें नृत्य और संगीत सिखाने के लिए बाहर से कलाकार आएंगे।
तमिलनाडु से महामंडलेश्वर गंगा को बनाया गया वहीं दक्षिण भारत पीठाधीश्वर की उपाधि अरुणा को दी गई। हिमाचल प्रदेश में महामंडलेश्वर शोभा ठाकुर को, राजस्थान में महामंडलेश्वर पुष्पा, उत्तर प्रदेश पीठाधीश्वर सोनम यादव, उत्तर भारत की महामंडलेश्वर भवानी को बनाया गया है। अब तक भवानी दिल्ली की महामंडलेश्वर थीं। इसके साथ ही उन्हें अखिल भारतीय पीठाधीश्वर की भी जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में पीठाधीश्वर आशानाथ, मध्य प्रदेश इटारसी से पीठाधीश्वर पांचाली, उड़ीसा से महामंडलेश्वर मीरा, पीठाधीश्वर मेघना, जया, नीलम, पश्चिम बंगाल और असम ओश्र पूर्व भारत में महामंडलेश्वर गायत्री देवी, पश्चिम भारत महाराष्ट्र से महामंडलेश्वर पर्वताबाई, मयुरी, पायल और संजना, पीठाधीश्वर किरन, विदर्भा, डॉली, आंचल को चुना गया। कुम्भ मेले के दौरान किन्नर विलेज बनाया जाएगा। जिसमें सभी की अपनी कुटिया होगी और सभी जगह नृत्य संगीत के आयोजन होंगे। उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कलाकार बाहर से आएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…