Categories: AllahabadCrimeUP

पत्नी से हुआ विवाद, खा लिया ज़हरीला पदार्थ, हुई मौत

आफताब फारुकी

इलाहाबाद। हण्डिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव में गुरूवार की रात पत्नी से विवाद के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी शुक्रवार की सुबह मौत हो गयी।

हण्डिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद निवासी रंजीत कुमार 28 पुत्र सुभाष कुमार हलवाई का काम करके अपना और पत्नी का गुजर बसर कर रहा था। बताया जाता है कि गुरूवार की रात पत्नी से विवाद के चलते रंजीत ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी शुक्रवार की सुबह मौत हो गयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts